ब्यूरो : हरेन्द्र शर्मा
Hapur News : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
जिलाधिकारी ने संस्था की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट और गाइड संगठन बच्चों और युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए संस्था की आगामी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक आयुक्त डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, सहा. प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल मयंक शर्मा, जिला मुख्यायुक्त जनपद हापुड़ पारुल त्यागी, जिला सचिव श्रीकृष्ण द्विवेदी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्रीप्रकाश शर्मा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) नीता कौशिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े…
