Women died in Ghaziabad : गाजियाबाद के नजदीक गांव नाहल में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दरअसल जब कमरा खोला गया तो महिला का शव पंखे से दुपट्टे की जरीए लटका हुआ मिला ।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। लेकिन इस केस में मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगाए हैं।
Women died in Ghaziabad : सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि नाहल गांव के मोहल्ला हकीम जी वाले घर में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है,पुलिस मौके पर पहुंची मगर महिला के ससुरालियों ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारकर लिटा दिया था मगर उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी,पुलिस ने शहनुमा के शव को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा।

Women died in Ghaziabad : मायके वालों ने क्या कहा ?
महिला के परिजनों का आरोप हैं कि उनकी लड़की को मारकर फंदे से लटकाया गया है और मेडिकल परीक्षण के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मृतका के पिता आरिफ ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दामाद व इसके घरवालों ने मारकर उसे फंदे से लटका दिया था जिससे उसकी मौत हुई है।मुरादनगर के नेकपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनकी बेटी शहनुमा 26 की शादी 5 वर्ष पूर्व नाहल मसूरी निवासी आबिद पुत्र यामीन के साथ हुई थी।
Women died in Ghaziabad : शादी में दी थी स्प्लेंडर बाइक और घर का सामान
शादी में उन्होंने स्प्लेंडर बाइक व घर के इस्तेमाल का सभी सामान दिया था मगर शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दान दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उनकी बेटी जब भी अपने मायके आती थी तब भी उसको घर का सभी सामान दिया जाता था,मगर फिर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी।मृतका के पिता ने बताया कि उनको बेटी की मौत की खबर उन्हें पड़ोसी से मिली।
Women died in Ghaziabad : सख्त कार्रवाई करने की गुहार
उनकी बेटी के दो बेटे हैं जिसमें बड़े की उम्र 3 वर्ष है तो वही छोटे बेटे की उम्र डेढ वर्ष हैं। शहनुमा के पिता आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति आबिद, ससुर यामीन, देवर साजिद व नन्द नरगिस ने मिलकर उसकी बेटी को मार डाला हैं। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है।
#Women died in Ghaziabad : गाजियाबाद के नजदीक गांव नाहल में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दरअसल जब कमरा खोला गया तो महिला का शव पंखे से दुपट्टे की जरीए लटका हुआ मिला pic.twitter.com/9XAMrPElYd
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 7, 2025
Women died in Ghaziabad : एसीपी ने क्या बताया ?
एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि पिता की दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति आबिद,ससुर यामीन,देवर साजिद व नन्द नरगिस निवासीगण मोहल्ला हकीम जी वाला ग्राम नाहल मसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। अब जांच के बाद ही चीजें साफ होगी।



