Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट के मुरादनगर थानाक्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस पिता ने अपने बेटे को पाल पोस कर इतना बड़ा किया बेटे ने उसी पिता को फ़साने के लिए खुदको गोली मार ली और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए अपने पिता पर आरोप लगा दिया।
क्या है पूरा मामला
एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुभम नाम के व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को कॉल कर शिकायत की कि उसके पिता यशविंदर ने उसे गोली मार दी है। शुभम अपने पिता से अलग रहता है, शुभम का उसके पिता के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा हैं। शुभम रविवार देर रात अपने पिता के घर पंहुचा और बात करने के दौरान अचानक वह उठा और अपने हाथ पर गमछा लपेट कर गोली मार ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले कि जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटना स्थल से गमछा भी बरामद हो गया, पुलिस को आरोपी शुभम पर शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ कि पूछताछ करने पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर मुरादनगर सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया है।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़
एसीपी ने बताया कि मुरादनगर थाना पुलिस ने यशविंदर की तहरीर पर शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि शुभम के पिता ने उसके चाल चलन को देखते हुए कुछ दिन पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया था, इसी बात से नाराज होकर उसने पिता को फंसाने के लिए अपने हाथ पर गोली मार ली। वह अपनी ससुराल में रहता है।
आठ छेदों से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस को घटनास्थल से मिले गमछे में आठ छेद मिले थे।आरोपी शुभम ने गमछे को चार बार फोल्ड करके अपने हाथ पर लपेट लिया था, ताकि घाव गहरा न हो पुलिस को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किये गए गमछे ने सारी सच्चाई बयां कर दी।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/the-road-from-hapur-chungi-to-karhera-rotary-will-be-widened-at-five-places/



