Ghaziabad News : मेरठ रोड़ औघोगिक क्षेत्र में स्थित सुपरकिंग नाम की कंपनी के बाहर मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मेरठ रोड़ औघोगिक क्षेत्र में कूलर बनाने वाली कंपनी मजदूरों को पैसा नहीं दे रही है। जिससे नाराज मजदूरों ने कंपनी के बाहर जमकर हंगामा किया।

Ghaziabad News : पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
सुपरकिंग कूलर कंपनी के मालिक प्रवीन गुप्ता पर मजदूर सचिन राघव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे उनकी कंपनी में पिछले कई माह से कार्य कर रहे है। इस दौरान कंपनी के मालिक प्रवीन गुप्ता ने कुछ पैसे दे दिए थे, लेकिन कंपनी पर लगभग 50 हजार रुपये बकाया है। जिसे देने में कंपनी के मालिक आनाकानी कर रहे है। गुरुवार को मजदूरों ने मिलकर कंपनी के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों ने पुलिस कॉल भी की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी अकेले कंपनी के अंदर गए और मालिक से मिलकर वापस चले गए। अब सचिन राघव और अन्य मजदूर गाजियाबाद पुलिस पर मालिक से मिलीभगत का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी पुलिस मजदूरों की सुनवाई नही कर रही है।

Ghaziabad News : बेटे पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप
आगरा निवासी सचिन राघव ने बताया कि वे गाजियाबाद में काम करने के लिए आए थे। यहां आकर उन्होंने सुपरकिंग कंपनी में ठेकेदारी का कार्य शुरु किया। कुछ माह कार्य करने के बाद सुपरकिंग के मालिक प्रवीन गुप्ता ने उनके द्वारा किए गए कार्य का मेहनताना नहीं दिया। जब वे अपना मेहनताना लेने के लिए कंपनी गए तो प्रवीन गुप्ता के बेटे वैभव गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि लोहिया नगर पुलिस चौकी से पहुंचे दो पुलिसकर्मी कंपनी के अंदर गए औऱ मालिक से मिलकर भाग गए। जबकि उन्होंने पीड़ित से बात करने की भी कोशिश नहीं की। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।

जबकि इस मामले में सुपरकिंग के मालिक प्रवीन गुप्ता का कहना है कि सचिन राघव के साथ हुए एग्रीमेंट के हिसाब से उनके कोई रुपये नहीं बचे है। जबकि प्रवीन गुप्ता के हाथ से लिखा हिसाब लेकर सचिन राघव दर-दर भटक रहे हैं।



