RRTS: एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। आपको बता दें की 12 किमी की इस दुरी की बीच ट्रायल अंतिम चरण में है। मेरठ साउथ और साहिबाबाद स्टेशन के बीच दौड़ रही नमो भारत ट्रेन जल्द ही दिल्ली तक दौड़ने लगेगी। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और मेरठ वालों को इसका बड़ा लाभ होगा।
RRTS: साहिबाबाद और न्यू अशोकनगर नगर के बीच की दूरी 12 किमी की है, साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के बीच परिचालन शुरू होने के साथ दिल्ली – गाजियाबाद – मेरठ कॉरिडोर का 54 किमी लंबा रूट ऑपरेशनल हो जाएगा। आपको बता दें की मेरठ और दिल्ली रूट आपस में सीधा कनेक्ट हो जाएंगे।
एक हे टिकट पर पूरा होगा सफर
RRTS: मिली जानकारी से पता चला है की अब दिल्ली मेट्रो के किसी भी रूट से आरआरटीएस स्टेशन (आनंद विहार) पहुंचने के बाद नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। एक ही टिकट से दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर किया जा सकेगा। यानि आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट के लिहाज से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ, एक तरह से दिल्ली का ही हिस्सा हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-36-duped-victims/



