Republic Day 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बतौर चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पर मौजूद रहे। पीएम मोदी भी शामिल हुए। बता दें इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Republic Day 2025 : बटालियन कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण
इस खास अवसर पर बटालियन कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने ध्वज फहराया एवं परेड ने एनडीआरएफ़ बैंड द्वारा बजाई गई राष्ट्रीय गान धुन पर सलामी दी, परेड की कमान सहायक सेनानी नरेश नामदेव द्वारा की गई। जिसके बाद कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि एनडीआरएफ ने देश भर में पहचान स्थापित की, इस अवसर पर पूरी एनडीआरएफ बटालियन देशभक्ति के रंग और जोश में नज़र आयी।
Republic Day 2025 : अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने ध्वज फहराने से पूर्व शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद जवानों एवं उनके परिवार को संबोधित कर गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

इस मौक़े पर बटालियन के लिटिल प्ले स्टार स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर एनडीआरएफ़ के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।



