Republic Day 2025 : गाजियाबाद जिले में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कलेक्ट्रेट में DM दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने तिरंगा फहराया। इस दौरान डीएसपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी मौजूद रहे।

Republic Day 2025 : भव्य परेड का आयोजन
आपको बता दें कि 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजियाबाद में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, दूत्तीय व तृतीय परेड कमांडर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे के लिए गर्व का दिन है कि आज हम स्वतंत्र व गणतंत्र भी हैं। सीमाओं पर जवान और वर्दी पहनने वाला हर जवान अपने कर्तव्य के लिए देश और हमारी रक्षा करता है। कैबिनेट मंत्री ने प्रथम परेड कमांडर लिपि नगायच, सहायक पुलिस आयुक्त को प्रतीक चिन्ह दिया।

Republic Day 2025 : छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित
इस अवसर पर DM ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डीबी पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इन छात्र छात्राओं को डीएम ने सम्मानित भी किया। इस बीच DM ने कहा कि भारत का संविधान एक जीवित संविधान माना जाता है। इसका मतलब है कि समय के साथ इसमें परिवर्तन और संशोधन की संभावनाएं हैं, जो समाज और समय की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप इसे समायोजित करते हैं। संविधान हमें स्वतंत्रता के अधिकार देता है।

हम सभी को अपने अधिकारों के साथ साथ अपने दायित्वों एवं कर्त्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए। साथ ही जिले के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकानाऐं, जय हिन्द, जय भारत.. कार्यक्रम का संचालन नाजिर प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/on-the-occasion-of-76th-republic-day-a-grand-parade-was/



