Ghaziabad News: नोएडा से कलेक्टशन करने के लिए निकले कलेक्शन एजेंट कि लाश ग़ाज़ियाबाद स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली, घटना कि जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुताबिक मृतक विशाल तिवारी शुक्रवार शाम को घर से निकला था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों से उससे संपर्क करने क प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, परेशान परिजन उसे रात भर खीजते रहे लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला।
लाश के पास से शराब के गिलास व नमकीन के पैकेट भी मिले
मसूरी थानाक्षेत्र में डासना रेल फाटक के पास जहां विशाल का शव पड़ा था, वहीं कुछ दूरी पर नमकीन का खाली पैकेट और गिलास भी मिले हैं। रेल ट्रैक शव बुरी से क्षत विक्षत हाल में मिला है। पुलिस का मानना है कि विशाल ने रेल ट्रैक पर कुछ लोगों के साथ शराब पी और उसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा रेलवे से भी पुलिस ने इस संबंध में संपर्क किया है।
परिजनों को लूट कि आशंका
विशाली तिवारी के परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने विशाल की लूट करने के बाद हत्या कर दी और फिर मामले का हादसे का रंग देने के लिए शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस मामले में कई एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला हादसा, सुसाइड या हत्या, कुछ भी हो सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी जांच में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/eight-year-old-killed-after-car-driver-hits-people-eating-golgappa/



