No Helmet No Fuel Rule: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लागू की गई ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नीति का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस नीति के तहत, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाना चाहिए।हाल ही में, जिला पूर्ति अधिकारी ने इस नीति के उल्लंघन की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया। बृहस्पतिवार को इन टीमों ने दस से अधिक पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया और 20 से अधिक ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जो बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवा रहे थे। इन वाहनों के फोटो खींचकर परिवहन विभाग को ऑनलाइन चालान के लिए भेजे गए हैं।
जनवरी माह में नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी लागू की गई थी। इसे 15 दिन में लागू कराना था।आपको बता दें की कई पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी का उल्लंघन किया जा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बिना हेलमेट पहने पहुंचे चालकों के दोपहिया वाहनों में पेट्रोल दिया जा रहा था। आपको बता दे की जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने इसका संज्ञान लिया और जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की अध्यक्षता में पांच टीम गठित की है। मोदीनगर में दो टीम, लोनी में एक और गाजियाबाद शहर में दो टीम को पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों की जांच के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही पेट्रोल पंपों के शौचालयों की सफाई व्यवस्था चेक करने के लिए भी कहा गया है। बृहस्पतिवार को पांचों टीमों ने दस से अधिक पेट्रोल पंपों पर जांच की और 20 से अधिक वाहन चालकों को बिना हेलमेट पहने वाहनों में पेट्रोल डलवाते हुए पकड़ा है। आपको बता दें की पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट पहने पंप पर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के वाहनों में पेट्रोल न डालें। उन्होंने बताया कि रोजाना ही अब टीम द्वारा जांच की जाएगी। वह खुद भी पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण कर जांच करेंगे।
No Helmet No Fuel Rule: नियमों का उल्लंघन करने पर एक्शन ,20 से अधिक चालान कटे
Leave a comment



