रिपोर्टर – सचिन कश्यप
Nand Kishor Gujjar : भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत लोनी के कारवां बैंक्वेट हॉल में जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अभियान सह-संयोजक गजेंद्र मावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम से पहले गढ़ी कटैया अंडरपास पर भाजपा नेताओं और सभासदों ने पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान पुष्पवर्षा और तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
Nand Kishor Gujjar : सेवा पखवाड़ा में विविध आयोजन
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत लोनी क्षेत्र में कई जनसेवी कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रमुख रुप से रक्तदान शिविर, सीएचसी/पीएचसी केंद्रों पर स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान, हर शक्ति केंद्र पर विशेष कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांगजन को उपकरण वितरण, विधायक/सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल रही।

Nand Kishor Gujjar : “भाजपा जनता की सेवा का पर्याय” – पंकज सिंह
अपने संबोधन में पंकज सिंह ने कहा, “देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। भाजपा के लिए सेवा का अर्थ है जनता की सेवा। हमारे संगठन के कार्यक्रम 365 दिन जनता के लिए चलते रहते हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल केवल चुनावों में सक्रिय होते हैं। सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाना हर कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है।” उन्होंने लोनी की राजनीति का ज़िक्र करते हुए कहा, “कभी माना जाता था कि दबंगई के कारण यहां भाजपा जीत नहीं सकती। लेकिन फायर ब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने जीत दर्ज की। आज लोग इनके संघर्ष और नेतृत्व को देखकर उमा भारती जी और योगी जी की याद करते हैं।”

Nand Kishor Gujjar : “जनता की सेवा ही संकल्प” – नंदकिशोर गुर्जर
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, “सेवा पखवाड़ा केवल अभियान नहीं बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य कर रहा है। लोनी में विकास और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर काम जारी है।”

क्षेत्रीय अभियान सह-संयोजक गजेंद्र मावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “सेवा ही संगठन” मंत्र हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और भाजपा समाज के अंतिम पायदान तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Nand Kishor Gujjar : बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिपं अध्यक्ष ममता त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशी शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़े- जांच हुई तो बहुत सारे ‘महाभारत के रिश्तों’ को जाना होगा जेल, सपा पर जमकर बरसे Yogi Adityanath