Lokhitkranti

Loni Gang Rape पीड़ित परिवार को कांग्रेस का साथ, दिया भरोसा

Loni Gang Rape

रिपोर्टर – फारुक शिद्दीकी

Loni Gang Rape : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शुक्रवार को लोनी विधानसभा क्षेत्र के विकास नगर, नियर ज्ञान पब्लिक स्कूल मुखिया गेट पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व महासचिव अकबर चौधरी ने किया।

गौरतलब है कि 18 अगस्त को लोनी क्षेत्र की एक दलित युवती ने गैंगरेप की घटना से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने गाजियाबाद प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Loni Gang Rape : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से कराई बात

परिजनों से मुलाकात के दौरान अकबर चौधरी ने मृतका के पिता की बातचीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से कराई। अजय राय ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इंसाफ की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक हर संभव मदद दी जाएगी।

Loni Gang Rape
Loni Gang Rape

Loni Gang Rape : लोनी एसीपी से फोन पर की बात

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परिजनों की नाराजगी को गाजियाबाद प्रशासन तक पहुंचाया। मौके पर ही अकबर चौधरी ने लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम से फोन पर बातचीत की। एसीपी ने जानकारी दी कि मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा।

Loni Gang Rape : कौन-कौन मौजूद रहा ?

प्रतिनिधिमंडल में गाजियाबाद सेवा दल जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, लोनी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी यामीन मलिक, किसान कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष खलील नंबरदार, लोनी नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महासचिव सलीम इदरीसी, लोनी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेजर बाबू, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी, पूर्व जिला महासचिव सद्दाम चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस रिजवान अली तवर, नवाब चेयरमैन, उमेश त्यागी, महिला सेवादल नगर अध्यक्ष सोनम खान और जिला महासचिव राबिया अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?