Local Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार में 2 साल की बच्ची की नाले में डूबने से मौत हो गई। फरीद की 2 वर्षीय बेटी अक्सा अपनी दादी रानी के साथ शनिवार सुबह लगभग 9 बजे दवाई लेने के लिए त्यागी मार्केट ईदगाह रोड के पास में गई थी।
Local Ghaziabad News: क्या है पूरा मामला
फरीद की 2 वर्षीय बेटी अक्सा अपनी दादी रानी के साथ शनिवार सुबह लगभग 9 बजे दवाई लेने के लिए त्यागी मार्केट ईदगाह रोड के पास में गई थी। परिवार के अन्य दो बच्चों के साथ अक्सा खेलने लगी, अचानक से खेलते खेलते गायब हो गई। आज बच्ची के शव को नाले से बरामद किया गया है। परिजनों ने काफी तलाश की उसके बाद तत्काल जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने अंकुर बिहार थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल अपनी टीमों को गठित कर बच्ची को तलाश शुरू की, 100 फुटा रोड ईदगाह के पास एक गंदे नाले में गाय गिर गई थी। पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर गाय को बाहर निकलवाया तो वहीं पर दो वर्षीय बच्ची अक्सा का भी शव इस नाले से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने अक्सा के पिता फरीद को सूचना देकर मौके पर बुलाया। बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बच्ची के पिता ने फरीद ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, बडे बेटे का नाम आयान जिसकी उम्र करीब चार वर्ष है।



