Good News from Ghaziabad: साल 2025 की शुरुआत में ही गाज़ियाबाद के नगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल गाज़ियाबाद नगर निगम प्रदूषण पर काबू पाने और ई- व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए शहर में 20 ई- चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगा। नगर निगम ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर यूपी रिन्यूअल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (यूपीआरईवी) को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है।
कम दाम में चार्ज होंगे व्हीकल्स
Good News from Ghaziabad: नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक से मिली जानकारी के अनुसार शहर में ई- चार्जिंग स्टेशन सस्ते होंगे, लोगों को रियायती दरों पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार में अभी सामान्य चार्जिंग के लिए 15 और फास्ट चार्जिंग का चार्ज प्रति यूनिट 20 रुपये है। नगर निगम के चार्जिंग स्टेशनों पर यह दर क्रमशः साढ़े आठ और 15 रुपये होगी। गाजियाबाद नगर निगम ने 20 चार्जिंग स्टेशनों के लिए विद्युत निगम से कनेक्शन प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
इन जगहों पर होंगे ई- चार्जिंग स्टेशन
Good News from Ghaziabad: जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने हर जोन में ई- चार्जिग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चिन्हित की है। जानकारी के लिए बीटा दें की इन जगहों की पूरी सूची यूपीआरईवी को भेज दी गई है ताकि उसी के मुताबिक डीपीआर तैयार की जा सके। कविनगर जोन में गोविंदपुरम, दुहाई, डायमंड फ्लाईओवर, विवेकानंद फ्लाईओवर के पास जगह चिन्हित की है। सिटी जोन में नंदग्राम रोड, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन पेट्रोल पंप, हिंडन घाट पार्किंग, साईं उपवन, पटेल मार्ग और नया बस अड्डा स्थित मल्टीलेबल पार्किंग में यह स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-after-7-years-the-father/



