Girl Murder: गाजियाबाद के वैशाली थाना क्षेत्र में नव वर्ष के पहले दिन एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई थी।
यह है पूरा मामला
Girl Murder: एक जनवरी की सुबह कौशांबी थाने को एक युवती का लावारिश अवस्था में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित वैशाली पुलिस चौकी का है जहां वैशाली मैट्रो स्टेशन के पास में पोडियम नाम से नगर निगम के पार्क है। बताया जा रहा है कि इसी पार्क में सुबह सबेरे लगभग 8 बजे युवती का शव देखा गया है। युवती के शरीर पर संतरी रंग की जैकेट व काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। युवती के मुंह से खून निकल रहा था।
पार्क में मिला शव

Girl Murder: एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम के पार्क में एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी के पार्क में एक युवती का शव पड़ा है सूचना पर थाना कौशांबी पुलिस पहुंची जहां करीब 25 से 26 वर्ष की युवती के शव बरामद किया गया है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-update-2-people-burnt-due-to-explosi/
Girl Murder: उन्होंने बताया कि युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। शव का पंचायतनामा भर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमो का गठन किया गया है।



