Ghaziabad News: ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में ग़ाज़ियाबाद की सबा हैदर ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है। सबा के पिता परिवार के साथ संजय नगर के चित्रगुप्त विहार में रहते है। बेटी की इस जीत पर पिता ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बेटी ने देश और परिवार का नाम रोशन किया है।
विस्तार में
ग़ाज़ियाबाद कि सबा ने रिपब्लिक पार्टी की उम्मीदवार पैटी गुस्टीन को करीब साढ़े आठ हज़ार वोटों से हराया है। सबा के पिता परिवार के साथ संजय नगर के चित्रगुप्त विहार में रहते है। सबा शिकागो में पति और बच्चों के साथ रहती है। बुधवार को उन्होंने परिवार को वीडियो कॉल कर जीत की जानकारी दी। सबा सबा के पिता अली काज़मी मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले है। जल निगम से रिटायर होने के बाद वो संजय नगर में रहने लगे। उनकी माँ स्कूल चलती है और उनके भाई अब्बास हैदर और छूटे भाई ज़ीशान हैदर दुबई में कारोबार करते है।
इंटर तक हौली चाइल्ड स्कूल में की पढाई
पिता बताते है कि सबा ने इंटर तक हौली चाइल्ड स्कूलन से पढाई की। आरसीसी गर्ल्स कॉलेज से बीएससी करने के बाद अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्ड लाइफ सइंसेज़ में गोल्ड मैडल के साथ एमएससी की परीक्षा पास की। 2007 में बुलंद शहर में शादी होने के बाद पति के साथ अमेरिका शिफ्ट होगयी थी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/gda-starts-biometric-attendance-salary-will-be-paid-from-next-month/



