Ghaziabad News: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की पप्पू कॉलोनी निवासी सरताज खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर डाला था। पोस्ट का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद कमिश्नरेट ने सरताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह है पूरा मामला
गाजियाबाद की पप्पू कॉलोनी में रहने वाले सरताज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, जिसके बाद यह पोस्ट देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरताज ने धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए पोस्ट के द्वारा हिंदू संप्रदाय के लिए अपशब्द कहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद कमिश्नरेट थाना शालीमार गार्डन ने सरताज खान को पप्पू कॉलोनी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने क्या कहा
शालीमार गार्डन की एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि हिंदू संप्रदाय के लिए अपशब्द कहने वाले सरताज खान को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सरताज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू संप्रदाय के लिए अपशब्द कहे थे। जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। जिसके बाद पुलिस का एक्शन देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/a-young-man-met-a-teacher-in-the-virtual-world-and-trapped-her-in-a-love-trap-and-looted-69-lakh-rupees/



