Ghaziabad News: फरीदनगर के जंगल में भोजपुरा थाना पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी गयी घायलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गय। पोल्स तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
सीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि देर करीब एक बजे भोजपुर थाना पुलिस अमराला गांव में जंगल में थी, सामने से तीन संदिग्ध आते दिखे। बदमाशों ने खुद को पुलिस घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दो आरोपियों को टांग में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। तीसरा गोकश भागने में कामयाब हो गया घायलों ने अपने नाम दानिश पुत्र रियाजुद्दीन (31 वर्ष) और अय्यूब पुत्र यूनुस (28 वर्ष) बताए हैं। दोनों से पुलिस ने एक- एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि मौके से फरार बदमाश दानिश का भाई सारून है। पुलिस सारून को तलाश कर रही है।
पुलिस को मिली थी सुचना
रविवार देर रात गोकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची भीड़ को देखकर गोकश भाग खड़े हुए थे। घटना पर गुस्साए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की थी हालांकि सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी ज्ञान प्रकाश ने लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया और माहौल को बिगड़ने से बचा लिया था।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/backward-class-women-will-have-to-apply-online/



