Ghaziabad News : दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके के एक गांव में आज योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यह कार्रवाई एक अवैध मदरसे के खिलाफ की गई, जिसका संचालन कई सालों से गांव सारा में तालाब की भूमि पर हो रहा था। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। साथ ही, कोर्ट ने मदरसे पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Ghaziabad News : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन ने इस कार्रवाई के दौरान पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर मोदीनगर की एसडीएम पूजा गुप्ता ने बताया कि इस मदरसे का नाम ‘उल उसूल’ था और यह अवैध रूप से चल रहा था। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार का खास विरोध नहीं हुआ और सब कुछ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
Ghaziabad News : कोर्ट के आदेश पर हुआ ध्वस्तीकरण
एसडीएम पूजा गुप्ता ने बताया कि मदरसे पर की गई कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने न केवल मदरसे का ध्वस्तीकरण करने का आदेश दिया, बल्कि उस पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। तहसीलदार कोर्ट, एडीएम कोर्ट और हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई को मंजूरी दी थी। ज्ञात हो कि, छह महीने पहले भी मदरसे का एक हिस्सा ध्वस्त किया गया था। अब, इस पूरी कार्रवाई को लेकर प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Ghaziabad News : अवैध निर्माणों पर सख्त रुख
उत्तर प्रदेश सरकार का रुख अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ बेहद सख्त है। राज्य में अक्सर अवैध कॉलोनियों, निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाती है। गाजियाबाद और नोएडा जैसे एनसीआर के शहरों में भी ऐसे कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया जाता है, ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-6-month-old-fetus-found-on-drain-bank-creates-stir/



