Ghaziabad News : बुधवार को मेरठ रोड़ स्थित एक नामचीन कंपनी के गेट पर कुछ मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कंपनी के गेट पर मजदूरों ने हाय-हाय के नारे भी लगाये। मजदूरों ने मालिक पर मेहनताना नहीं दिये जाने का आरोप लगाया। जबकि कंपनी के मालिक का कहना है कि इन मजदूरों का ठेकेदार जीएसटी नंबर नहीं दे रहा है। जिसकारण मजदूरों को मेहनताना नहीं दिया जा रहा है।
Ghaziabad News : यह है पूरा मामला
मेरठ रोड़ स्थित जैपलाइन प्रा. लि. के बाहर बुद्धवार को कुछ मजदूर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान वे कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी भी कर रहे थे। मजदूरों के साथ ठैकोदार संदीप शर्मा भी हंगामा कर रहे थे। संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ माह का वेतन रुका हुआ है, और अब कंपनी का मालिक उनके बाकी पैसे नही दे रहा है। कंपनी के मालिक का कहना है कि उन्हें जीएसटी नंबर, पीएफ और ईएसआई चाहिए। ठैकेदार संदीप शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले की शिकायत लेबर कमिश्नर ऑफिस में भी की गई है।
Ghaziabad News : मजदूरों पर संकट
पैसे नहीं मिलने के कारण कुछ मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। एक मजदूर आशीष पांडे ने बताया कि कंपनी और ठेकेदार के विवाद में उनके सामने परिवार पालन पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं मजदूर चंद्रांशू ने बताया कि वे दूसरे राज्य से यहां कार्य करने के लिए आए थे, लेकिन अब पैसा नहीं मिलने के कारण वे फंस गए है। बिना पैसे के वे घर वापस भी नही जा सकते हैं।
Ghaziabad News : जीएसटी नंबर रही वजह
जब कंपनी मालिक उज्ज्वल शर्मा से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम मजदूरों का पैसा देने से मना नहीं कर रहे है। लेकिन जो नियम है उसके अनुसार ठेकेदार को पीएफ, ईएसआई और जीएसटी रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट देना होगा। उनका कहना है कि वे ठेकेदार को तीन माह का अवसर दे चुके हैं। उनका कहना है कि वे नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करते हैं।
Ghaziabad News : मालिक और ठैकेदार के बीच फंसे मजदूर
कंपनी और ठेकेदार के बीच हुए विवाद में मजदूरों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है। दूर-दराज से आकर दिल्ली एनसीआर में कार्य कर रहे मजदूर इस लडाई के बीच फंस गए हैं। अपनी मजदूरी में से कुछ पैसे बचाकर ये अपने परिवार को पालते है। मजदूरों का कहना है कि अब उनके बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने के लिए कहा से पैसा अर्जित करेंगे।



