Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने पत्नी को जिंदा इसलिए जलाया क्योंकि वह शराब पीने से मना करती थी। आरोपी की ये बात सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। घटना 28 फरवरी की है।
Ghaziabad News : पुलिस ने मामले में क्या बताया ?
इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन आरोपी इंतखाव आलम नशे में घर आया। पत्नी मुवाशिरा उर्फ भूरी ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर इंतखाव ने पत्नी पर पेट्रोल डाल माचिस से आग लगा दी। फिर उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गया।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां सात मार्च को सफदरजंग अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
उधर, एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नागयाच ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इंतखाव और मुवाशिरा की शादी 2005 में हुई थी। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-fire-broke-out-in-a-spa-center-fire-engines-brought-it-under/



