Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के धड़ाधड़ चालान काट रही है। ट्रैफिक पुलिस के कड़े एक्शन के बाद भी कुछ वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते नजर आते है। जिसके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ताबड़तोड़ चालान कर रही है। इस बीच आज यानी गुरुवार को मोदीनगर में ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दूधिया का 28500 रुपए का चालान कर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। जिसके बाद दूधिया हाथों में दूध के डिब्बों को लेकर थाने में ही भटकता रहा।
Ghaziabad News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
दरअसल, रोज की तरह अपने घर से दूध के खाली डिब्बों में दूध भरकर देशराज अपने ग्राहकों को दूध देने जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज उनकी एक गलती उनही पर भारी पड़ जाएगी। दरअसल, जिस मोटरसाइकिल से देशराज दूध देने जा रहे थे वो 15 वर्ष पुरानी थी। जबकि सरकारी परिवहन अधिनियम के तहत 15 वर्ष पुरानी गाड़ियों को चालान अवैध है। जिसके लिए सरकार ने जुर्माने की राशि तय की हुई है। लेकिन आज जब देशराज पकड़े गए तो पुलिस ने उनका 28500 रुपए का चालान कर दिया।
Ghaziabad News : पकड़े जाने पर क्या बोला दूधिया ?
पुलिस द्वारा किए गए चालान पर प्रतिक्रिया देते हुए दूधिया देशराज ने कहा कि वह रोज की तरफ दूध लेकर जा रहे थे। इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मुझे रोका और मेरी गाड़ी के कागज मांगे। जो मेरे पास नहीं थे क्योंकि मोटरसाइकिल के कागज घर रखे हुए थे। जिसके बाद पुलिसकर्मी मेरी मोटरसाइकिल थाने लेकर आ गए और उसे सीज कर दिया। साथ ही कहा दूध के डिब्बों को लेकर अपने घर जाओ। इस बीच सोशल मीडिया पर दूधिया का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो थाने में हाथों में दूध के डिब्बों को लेकर चक्कर काटते नजर आ रहे है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-a-martyr-is-not-of-one-city-but-of-the-entire-country/



