Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के निठोरा गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ छात्र और छात्राएं भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्चे स्कूल में झाड़ू लगा साफ-सफाई कर रहे है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
देखें वीडियो…
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई में, बल्कि स्कूल की सफाई में भी लगाया गया है। बच्चे झाड़ू लगाते हुए स्कूल परिसर की सफाई कर रहे हैं, जबकि उनका प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों से स्कूल की सफाई करवाई जा रही है, क्या यह उचित है?



