Ghaziabad News : गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। यह घटना छिजारसी से नोएडा की ओर जा रहे एक स्क्रैप से भरे छोटे हाथी वाहन में मेट्रो पुल के ऊपर बने हाईवे पर हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाहन में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद वाहन चालक ने तुरंत वाहन को रोका और सुरक्षित स्थान पर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और हादसे से पहले बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
Ghaziabad News : हौज पाइप के जरिए पाया काबू
जानकारी देते हुए चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि चार्ली वन से कोतवाली फायर स्टेशन को सूचना मिली। दमकल विभाग ने तुरंत फायर टेंडर को मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों ने हौज पाइप के जरिए आग पर काबू पाया। आग में वाहन का अगला हिस्सा, इंजन और ड्राइवर के बिन पूरी तरह जल गया है। वाहन में लदा स्क्रैप भी जलकर राख हो गया। खोड़ा निवासी सूरज चौहान के स्वामित्व वाले इस वाहन में सवार सभी लोग समय रहते उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये घटना उस समय हुई जब वाहन मेट्रो पुल के ऊपर से गुजर रहा था, जिससे हादसे का असर काफी ज्यादा होने की संभावना थी। मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-ssp-puts-the-police-station-in-charge-on-the-charge-of-molesting-a-student/



