Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विजयनगर पुलिस टीम ने सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना बेचने और असली आभूषण व नकद पैसे ठगने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और 6 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
यह मामला 22 मार्च को सामने आया जब मनोज कुमार वर्मा ने थाना विजयनगर में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे 450 ग्राम नकली सोना बेचकर 99 ग्राम असली सोना और 939 ग्राम चांदी के आभूषण ले लिए। इसके अलावा उन्होंने 20 लाख रुपए नकद भी ले लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी। विजयनगर पुलिस द्वारा की गई कड़ी मेहनत, सर्विलांस सैल और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने 26 मार्च को आरोपी लड्डू और गंगा सिंह को रेलवे स्टेशन विजयनगर से गिरफ्तार कर लिया।
Ghaziabad News : ये सामान किया बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान लड्डू पुत्र बसंती लाल (उम्र 40 वर्ष) – निवासी ग्राम ठिकरिया, थाना नागल, जिला दोसा, राजस्थान (वर्तमान पता ग्राम कनावनी, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद) और गंगा सिंह पुत्र सुआलाल (उम्र 60 वर्ष) – निवासी गंजखेली, निकट रेलवे लाइन, थाना गंजखेली, जिला अलवर, राजस्थान (वर्तमान पता ग्राम कनावनी, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद) के रुप में हुई है। पुलिस के आरोपियों के पास से 2 पैडिल, 1 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 02 जोड़ी कान के झुमके, 1 चैन, 1 जोड़ी कान के बुंदे (बाली) 3 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 3. 6 लाख रुपए नकद बरामद किए है।
वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सर्राफा बाजार में जाकर सुनारों को विश्वास में लेकर उन्हें नकली सोना बेचते थे और बदले में असली सोने-चांदी के आभूषण और नकद पैसे ले लेते थे। उन्होंने यह भी बताया कि 21 मार्च को उन्होंने अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक को नकली सोना बेचा था और उससे कुछ आभूषण लेकर बाकी पैसे ले लिए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-block-pramukh-rajeev-tyagi-said-in-the-sushasan-mela-multifaceted-development/



