Ghaziabad News : गाजियाबाद की स्वाट टीम नगर जोन और थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी सूरज नारायण और दिल्ली के गायमुनीरका निवासी सोनू राजपूत के रूप में हुई है।
दोनों को विजय नगर फ्लाईओवर के पास से हिरासत में लिया गया। इन आरोपियों ने जस्सीपुरा स्थित हिटैची एटीएम से 24 जुलाई 2025 को ₹12.40 लाख की चोरी की थी।
Ghaziabad News : पुलिस ने होशियारी से दबोचे आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से जस्सीपुरा में हिटैची एटीएम को निशाना बनाया। उन्होंने पहले एटीएम की सुरक्षा प्रणाली को कमजोर किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे पेंट छिड़ककर उन्हें निष्क्रिय किया और फिर वायर्स काटकर एटीएम से ₹12.40 लाख नकद चुरा लिए। यह घटना 24 जुलाई 2025 को अंजाम दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

स्वाट टीम नगर जोन और थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर विजय नगर फ्लाईओवर के पास आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम का एक बड़ा हिस्सा, घटना में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा एटीएम में हुई चोरी की घटना का अनावरण कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 10,00,500/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व 03 मोबाइल फोन बरामद ।@Uppolice pic.twitter.com/khptqKVRQR
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) August 2, 2025
Ghaziabad News : आरोपियों ने क्या बताया ?
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों पहले एटीएम रिपेयर कंपनियों में काम कर चुके हैं। इस अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्होंने एटीएम की सुरक्षा प्रणाली को तोड़ने की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से कैमरों को निष्क्रिय किया और वायर्स काटकर चोरी को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े-Ghaziabad News : मुरादनगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां, सपा विधानसभा अध्यक्ष ने जमकर साधा निशाना



