Ghaziabad News Today: अंकुर विहार थाने में एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में रहने वाले अज़हर मोहम्मद पुत्र अब्दुल जब्बार नौकरी का झांसा देकर उससे तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही साथ महिला ने यह भी आरोप लगाया है की अज़हर के परिवार वालो ने जबरन उसके बेटे का खतना भी करवा दिया।
Ghaziabad News Today: विस्तार में
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा को दी गई तहरीर में महिला ने बताया की वह विवाद के चलते अपने पति से अलग रहती है जुलाई, 2021 में मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके निवासी अजहर मोहम्मद पुत्र अब्दुल जब्बार से उसकी जान पहचान हुई थी, नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और घर आने लगा। आरोप है कि अजहर एक दिन मिठाई लेकर महिला के घर पहुंचा, जिसे खाते ही महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
Ghaziabad News Today: मुँह खोलने पर वीडियो वायरल करने की देता है धमकी
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया की अज़हर मुँह खोलने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है और उससे मार पीट भी करता है। महिला ने यह भी बताया कि अज़हर उससे बिलकुल इसी तरह तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है और अज़हर से उसे एक बेटी भी हो गयी है। महिला के पहले पति से उसे एक बेटा है।
Ghaziabad News Today: बेटे का जबरन करा दिया खतना
महिला ने आरोप लगाया है कि उससे 2021 से दुष्कर्म किया जा रहा है और साथ ही साथ उसपर व उसके बच्चों पर धरम परिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा है। आरोप है कि अजहर मोहम्मद, उसके पिता अब्दुल जब्बार, उसकी मां और बहन समेत अन्य लोगों ने धर्म परिवर्तन का दवाब बनाते हुए मारपीट की। उसके बेटे को लेकर जाकर खतना करा दिया। आरोप है कि 15 नवंबर को फिर से महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाते हुए मारपीट की गई।
Ghaziabad News Today: पुलिस ने क्या कहा
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि डीएलएफ कालोनी में रहने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महिला ने तहरीर में 2021 से दुष्कर्म किए जाने और उसके व उसके बच्चों के धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-news-bsa-issues-final/



