Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां सड़क हादसे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे पांच शिवभक्तों को तेज रफ्तार टाटा हैरियर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Ghaziabad News : कैसे हुआ हादसा
घटना मंगलवार रात लगभग एक बजे भोजपुर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान फरीदाबाद निवासी देवेंद्र, हरेंद्र और अजय के रूप में हुई है। घायल सुनील और सुंदर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद के गांव महमूदपुर निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। एक बाइक पर देवेंद्र, हरेंद्र और अजय थे। जबकि दूसरी पर सुनील और सुंदर सवार थे। दोनों बाइक कांवड़ का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे रुकी थी इस बीच एक तेज रफ्तार टाटा हैरियर ने कई वाहनों को ओवरटेक करते हुए दोनों बाइक को टक्कर मार दी। सभी घायलों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। वहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि दुर्घटना में शामिल गाड़ी मेरठ आरटीओ में पंजीकृत है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-a-woman-returning-home-from-the-market-was-kidnapped-and-gang-raped/



