Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित अराधिका निकुंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्योतिर्पीठाधीश्वार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी की पहली लड़ाई गौ माता की रक्षा के लिए लड़ी गई थी और यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है।
Ghaziabad News : सरकार से की ये मांग
इस दौरान उन्होंने गौ माता को भारतीय संस्कृति और धर्म का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि गौ हत्या से समाज में असंतुलन और अशांति उत्पन्न होती है। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि गौ माता की रक्षा का संकल्प हमें अपने जीवन में पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि बहुमत की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौ हत्या पर रोक लगाई जाए।
शंकराचार्य ने आगे लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे गौ रक्षकों को वोट दें, न कि गौ कसाईयों को। इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के लिए वह 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूरे दिन धरना देंगे। कार्यक्रम में पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य देवकीनंदन महाराज, यति नरसिंहानंद महाराज, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य के इस बयान ने गौ रक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से तूल दे दिया है और समाज के विभिन्न वर्गों में इस पर गंभीर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-yeti-narasimhanand-again-wrote-a-letter-in-blood-to-cm-yogi/



