रिपोर्टर फ़ारुक शिद्दीकी
Ghaziabad News : सावन का महिना शुरु होते की पुलिस ने कांवड़ियों के लिए सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपनी तैयारियों को बढ़ाना शुरु कर दिया हैं। पुलिस कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना शालीमार गार्डन प्रभारी बृजेश कुमार ने सोमवार को करन गेट चौकी से लेकर तुल्सी निकेतन तक पैदल फ्लैग मार्च किया।
Ghaziabad News : ये मार्च एक संदेश था कि पुलिस पुरी मुस्तैदी से आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हुड़दंगा मचाने वाले लोगों पर कारवाई करने में भी पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान थाना प्रभारी ने कांवड़ मार्ग की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच पड़ताल की गई। जिसमें सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले-पटरी की स्थिति, बिजली के पोल, झूलते तारों और पॉलिथीन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कहीं कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए अधिकारियों को प्रयाप्त निर्देश भी दिए गए।
Ghaziabad News : क्या समस्याएं आती हैं कांवड़ियों को ?
हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान अकसर कांवड़ियों को आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी मिलती हैं। जहां कभी सड़क पर फैली गंदगी तो कभी मामुली जरुरतों के सामान की उपलब्धता को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसी वजह से थाना प्रभारी ने सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और कांवड़ मार्म पर अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश की।
Ghaziabad News :क्या बोले थाना प्रभारी ?
थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली-वजीराबाद रोड कांवड़ मार्ग का अहम हिस्सा है, जहां से हरियाणा और दिल्ली से आने वाले शिवभक्त बड़ी संख्या में गुजरते हैं। ऐसे में पुलिस का फर्ज है कि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की कड़ी मुस्तैदी और तत्परता देखने को मिली। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़े- Ghaziabad News : खंबे के करंट की चमेट में आई भैंस की मौत, जिम्मेदारी किसकी ?



