रिपोर्टर फ़ारुक शिद्दीकी
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा के अंतर्गत आने वाला वार्ड 82 (शहीद नगर) इस वक्त बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। इलाके की तस्वीरें और लोगों की शिकायतें साफ इशारा करती हैं कि नगर निगम के सारे दावे ज़मीनी स्तर पर फेल हो चुके हैं।
Ghaziabad News : नालियां हो रही ओवरफ्लो
यहां लगभग हर गली में नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। कूड़ा एक बार निकाला भी जाए तो उसे उठाने में 10-15 दिन लग जाते हैं, जिससे रास्ते पर बदबू और गंदगी का अंबार लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सालों से इसी बदहाल व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर हैं। हर बार चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन न तो कोई पार्षद आता है, न नगर निगम का कर्मचारी। समस्या जैसी की तैसी बनी रहती है।”

Ghaziabad News : बीमारियां फैलने का खतरा बड़ा
नगर निगम के लाख दावों के बावजूद सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। न तो नियमित सफाई हो रही है, न ही कूड़ा प्रबंधन का कोई ठोस इंतज़ाम है। परिणामस्वरूप, बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और लोगों में नाराज़गी गहराती जा रही हैं।
यह भी पढ़े- Ghaziabad news :15 साल की उम्र में कार्तिक ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक



