Lokhitkranti

Ghaziabad News : निगम में चल रहा करोड़ों का घोटाला

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम में हाउस टैक्स को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। सोमवार को नगर निगम में सदन की बैठक का आयोजन प्रस्तावित था। साथ ही यह भी पहले से तय था कि इस बार सदन में हाउस टैक्स का मामला जोरशोर से उठाया जा सकता है।

सोमवार को नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी मेयर सुनीता दयाल नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और निगम पार्षद मौजूद रहे। सदन में बढ़े हाऊस टैक्स को लेकर सभी जनप्रतिनिधि एक स्वर में बढ़े हुए हाऊस को लेकर सदन में हंगामा करने लगे। जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए बढ़ा हुआ हाउस टैक्स को वापस ले लिया गया है। बैठक के बाद मेयर सुनीता दयाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नगर निगम में हाउस टैक्स को लेकर बड़ा घोटाला चल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में स्थित मॉल से कम टैक्स की वसूली की जा रही है, जहां मॉल से करोड़ों की वसूली की जानी चाहिए वहां केवल कुछ लाख रुपये की वसूली की जा रही है। जिसकी जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?