Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया बिल्डर पर एक महिला ने करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। दिल्ली निवासी महिला ने साया होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट की एवज में 2 करोड़ 66 लाख रुपये हड़प लिए।
एफआईआर में महिला ने बिल्डर के प्रमुख विकास भसीन, अमित खन्ना, मुकेश मनोज जैन और भावना के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने फ्लैट की खरीदारी के लिए बिल्डर से एग्रीमेंट किया था, लेकिन उसपर निर्धारित समय में फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों में जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-husband-and-wife-arrested-for-cheating-rs-11-lakh-by-posing-as-fake-police-station-incharge-of-dadri/



