Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में एक सड़क हादसे ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। दरअसल, मुरादनगर-रावली रोड पर रोहित त्यागी की गाड़ी की टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया। रोहित ने तुरंत घायल बच्चे को भारत अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलने पर बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और रोहित त्यागी के साथ गाली-गलौच करने लगे। लेकिन रोहित और उनका परिवार बच्चे के इलाज पर ध्यान देने की बात कह रहे थे। बवाल बढ़ता देख अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई।
Ghaziabad News : हमले में रोहित और उनके परिजन घायल
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने रोहित त्यागी और उनके परिवार पर हमला कर भारत अस्पताल के बाहर पथराव कर दिया। इस हमले में रोहित और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को मुरादनगर सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की खबर फैलते ही सीएचसी अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मुरादनगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने भीड़ को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को गाजियाबाद रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-when-caught-taking-bribe-sho-started-pleading/



