Ghaziabad News : मेरठ जिले के एक पुलिसकर्मी पर पत्नी से दहेज के लिए मारपीट करने का मामले सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। न्याय न मिलने पर जब पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला…
दरअसल, साल 2021 में फफराना की रहने वाली सरस्वती की शादी मेरठ के परतापुर निवासी आकाश चौधरी से हुई थी। जो यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और मायके की संपत्ति में भी बराबर का हिस्सा लेने के लिए कहते थे। जब उसने इनकार किया तो 2023 में उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है।
Ghaziabad News : मामले में पुलिस क्या बोली ?
उधर, इस मामले में मोदीनगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति आकाश, सीमा और रितु के खिलाफ मुकदर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।



