Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में अब देर रात तक सार्वजनिक स्थानों में लोगों को शराब का सेवन करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है और इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। दरअसल, बीते दिन बुधवार को गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे कई लोगों को पकड़ा। जिले में कुल 515 शराबियों के खिलाफ पुलिस ने 34 एक्त के तहत कार्रवाई की गई है। नगर जोन में सबसे अधिक 194 लोग देहात जोन में पकड़े गए हैं। देहात जोन में 181 और ट्रांस हिंडन जोन में 140 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Ghaziabad News : नंदग्राम में पकड़े सबसे ज्यादा लोग
दरअसल, शहर जोन के थानों में नंदग्राम में पुलिस ने करीब सात से 9 बजे के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत नंदग्राम थानाक्षेत्र से 65 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा। नगर कोतवाली क्षेत्र में 38, विजयनगर में 22, सिहानीगेट में 31, कविनगर में 18 और मधुबन- बापूधाम थानाक्षेत्र में 20 लोगों को पुलिस ने खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पकड़कर हवालात पहुंचाया।
वहीं दूसरी तरफ ट्रांस हिंडन जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 34 लोगों को पकड़ा। कौशांबी थानाक्षेत्र में 27, खोड़ा में 11, साहिबाबाद में 23, लिंक रोड में 18, शालीमार गार्डन में पांच और टीला मोड़ थानाक्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से होने वाली असुविधा और कानून व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए चलाया गया। जो आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-launched-campaign-against-alcohol-drinkers/



