Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में थाना कविनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर लूटेरे को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस के अनुसार, इनके कब्जे से भिन्न-भिन्न तरह के 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, बीते दिन थाना कविनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एनडीआरएफ रोड़ मैदान से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 बाल अपराची को संरक्षण में लिया। जिनके पास से भिन्न-भिन्न तरह के 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। जिनके खिलाफ अब आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पुलिस की पूछताछ आरोपी शिव कुमार ने बताया कि यह मोबाइल हमने चोरी किए है, ये सभी मोबाइल हमारे द्नारा गाजियाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों और बस स्टैंडों भीड़ भाड़ वाले स्थानों से अलग-अलग व्यक्तियों की जेबो से चोरी किया करते थे। और हम इन मोबाइलों को अलग-अलग लोगों को बेच दिया करते थे।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो उनमें 45 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों ने मोबाइल चोरी के बताए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गाजियाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार और भीडभाड़ वाले बाजारों से मोबाइल फोन चोरी करते हैं और कम दामों पर राह चलते लोगों को बेच देते हैं। बरामद मोबाइल में से दो मोबाइलों की चोरी का मुकदमा कविनगर थाने में दर्ज हैं। अन्य मोबाइलों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-on-the-complaint-of-inspector-fir-registered-against-narasimhanand/



