Ghaziabad News : टेलर ने लोगों को ठगा
गाजियाबाद से चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहा बेरोजगार युवाओं को पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती कराने का झांसा देकर एक लेडीज टेलर ने ठगी का शिकार बना लिया। टेलर लोगों को 1100 रुपये में संगठन का सदस्य बनाता था। इसके बाद न केवल उन्हें फर्जी आईडी कार्ड देता, बल्कि पुलिस और बीएसएफ की वर्दी भी पहनाता था। ठगी का यह खेल तब उजागर हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।
Ghaziabad News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सामान्य लोग एक वर्दीधारी युवक के कंधे पर स्टार लगा रहे थे। जांच शुरू होने के बाद चौंकाने वाले तथ्य पुलिस के सामने आए । जांच में दिल्ली के मुबारकपुर निवासी यादराम आर्य का नाम सामने आया हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और बीती शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार की। अब पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में यादराम आर्य ने खुलासा किया कि उसने ‘एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन’ के नाम से आंध्र प्रदेश में अपने संगठन का पंजीकरण कराया था।
संगठन के माध्यम से वह लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें अपराध और भ्रष्टाचार की सूचना देने का निर्देश देता था। बदले में उन्हें यह विश्वास दिलाया जाता था कि संगठन सरकार के माध्यम से कार्रवाई करवाएगा। यादराम ने पिछले तीन वर्षों में सैकड़ों लोगों को अपने जाल में फंसाया। पुलिस को अब तक 60 से अधिक लोगों की जानकारी मिली है। सदस्य बनने के लिए 1100 रुपये शुल्क रखा गया, जबकि वर्दी के लिए अलग से पैसे वसूले जाते थे। आरोपी सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि BSF की वर्दी भी उपलब्ध कराता था। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय, कमिश्नरेट और अन्य मंत्रालयों के नाम से फर्जी पहचान पत्र भी बनाकर देता था।
Ghaziabad News : वसुंधरा में सिलाई केंद्र से चलता था ठगी का खेल
पुलिस के अनुसार, यादराम पेशे से लेडीज टेलर है और वसुंधरा में सिलाई केंद्र चलाता है। इसके अलावा वह क्राइम न्यूज नामक पोर्टल भी संचालित करता था। संगठन के नाम पर ठगी करने के लिए उसने लोगों को पुलिस और BSF से जुड़ा बताकर ठगना शुरू किया।



