By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : GRP की जमकर तारीफ कर रहे लोग ! ढूंढ निकाली चार माह की बच्ची, पीलीभीत से किडनैपर हुआ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Ghaziabad News : GRP की जमकर तारीफ कर रहे लोग ! ढूंढ निकाली चार माह की बच्ची, पीलीभीत से किडनैपर हुआ गिरफ्तार
गाजियाबाद

Ghaziabad News : GRP की जमकर तारीफ कर रहे लोग ! ढूंढ निकाली चार माह की बच्ची, पीलीभीत से किडनैपर हुआ गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-19 10:50 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2024-12-19
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: People are praising GRP a lot! Four month old girl found
SHARE

Ghaziabad News : गाजियाबाद जीआरपी की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। वजह है जीआरपी ने चार माह की बच्ची को ढूंढकर उनके माता पिता को सौंप दिया। जिसके लिए पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खगांले और दो हजार कॉल डिटेल के जरीए मासूम के किडनैपर तक पहुंच गई। मासूम को ढूंढने के लिए पुलिस ने गाजियाबाद के आसपास ही नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसका परिणाम ये हुआ कि पुलिस के अथक प्रयास के बाद मासूम को उसके माता पिता मिल गए।

Ghaziabad News : प्लेटफार्म से अगवा हुई थी मासूम
गौरतलब है कि 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश जाने के रेलवे स्टेशन पहुंचे दीपक को शराब पिलाने के बाद एक अजनबी प्लेटफार्म से उसकी चार माह की बेटी को लेकर फरार हो गया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। दीपक ने काफी तलाशने के बाद मामले की सूचना जीआरपी को दी थी।

Ghaziabad News : एसपी जीआरपी ने दी क्या जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के लवकुश नगर का रहने वाला दीपक परिवार के साथ आकाश नगर में रहता है। वह 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश जाने के लिए अपनी पत्नी और चार माह की बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन छूटने के चलते वह रात में प्लेटफार्म पर ही रुक गया था। इस बीच वह शराब की दुकान पर एक अजनबी से मिला। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर साथ में शराब पीकर प्लेटफार्म पर पहुंच गए, जहां दीपक की पत्नी अपने बेटी के साथ मौजूद थी। अजनबी ने कहा उसे आगरा जाना है। कुछ देर बाद दीपक पत्नी टॉयलेट चली गई और दीपक खाना खाने लगा, इस दौरान अजनबी बच्ची को लेकर फरार हो गया।

Ghaziabad News : जीआरपी की लगी थी 10 टीमें
सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि सूचना पर जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के लिए जीआरपी की 10 टीमें लगाई गई, घटना के समय आरोपी के पास जो मोबाइल था, जीआरपी ने तमाम जांच पड़ताल के बाद उसे ट्रेस कर लिया। इस बीच पता चला कि मोबाइल आरोपी ने सोनीपत में ट्रेन में एक यात्री को शराब पिलाने के बाद चोरी किया था।

WhatsApp Image 2024 12 19 at 10.50.28 AM

किडनैपर की तलाश के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल के स्टेशनों पर जीआरपी टीम तैनात की गईं। इस दौरान पता चला संदिग्ध करनाल में रात में रेन बसेरे में रुका हुआ है। जहां उसने अपने आधार कार्ड की डिटेल दी, जांच करने पर आधार कार्ड पीलीभीत जिले का निकला। पुलिस टीम पीलीभीत पहुंची और किडनैपर को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी का नाम विकास कुमार है।

वहीं मामले में जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि आरोपी विकास घटना के तीन दिन बाद तक सोनीपत से चोरी किए गए मोबाइल को इस्तेमाल करता रहा। वह दिल्ली और पानीपत के बीच घूम रहा है। सीसीटीवी फुटेज से मिली उसकी तस्वीर दिखाकर जीआरपी तमाम स्टेशनों पर पूछताछ करती घूमी। करीब एक हजार सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। करीब दो हजार कॉल्स की डिटेल भी खंगाली गई। तब कहीं जाकर उसके पीलीभीत से गिरफ्तार किया गाय।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-bride-asked-for-ganja-and-beer-from-husband-on-wedding/

You Might Also Like

Ghaziabad Crime News: शक ने उजाड़ दिया घर… पत्नी और दोस्त को गोलियों से भूनकर पति फरार

Harish Rana News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CM योगी ने हरीश राणा के परिवार को दी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Ghaziabad News: लंबे इंतजार के बाद आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की मंजूरी

CM Yogi News: आज CM योगी गाजियाबाद पहुंचे ,अकेले बैठक में की अहम बातें

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! सलीम हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Shahjahanpur Scam News: Major medical claims scam exposed in Shahjahanpur! Lakhs looted through fake bills, 13 accused exposed
उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur Scam News: शाहजहांपुर में मेडिकल क्लेम घोटाले का बड़ा खुलासा! फर्जी बिलों से लाखों की लूट, 13 आरोपी बेनकाब

Kannu Kannu 2026-04-09
West Bengal Elections 2026: सुरक्षा अधिकारियों का होटल प्लान रद्द, स्कूल में ठहरने का आदेश
Strait of Hormuz Crisis: ‘सिकंदर और मंगोल भी नहीं मिटा पाए, एक सनकी क्या करेगा’, ट्रंप की धमकी पर ईरान का विध्वंसक पलटवार
KKR-PBKS मैच में भिड़े खिलाड़ी, गुस्से में गेंद से किया वार, वीडियो वायरल
Latest Job Updates: करियर बनाने का गोल्डन चांस! 200 कंपनियां देंगी 25 हजार नौकरियां, मौका न चूकें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?