Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मुरादनगर में चिकित्सकीय लापरवाही के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित श्रीश्याम अस्पताल में पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से 36 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, नेकपुर गांव के सतीश कुमार को 24 दिसंबर को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत पर श्रीश्याम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 25 दिसंबर को लेजर पद्धति से ऑपरेशन किया गया और चार दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन 29 दिसंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाने की सलाह देने के बाद दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। मरीज को पहले मेरठ के एक निजी अस्पताल और फिर दिल्ली एम्स रेफर किया गया।
जहां एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन के दौरान पित्त की नलिकाओं को सील नहीं किया गया, जिससे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। 18 जनवरी को सतीश की मौत हो गई। फिलहाल, मामले में मृतक के परिजनों ने मुरादनगर थाने में अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में अस्पताल के मालिक विक्रांत चौधरी ने बताया कि उनके अस्पताल में कोई लापरवाही नहीं हुई और मरीज को सुधार के बाद ही छुट्टी दी गई थी। उधर, इस मामले में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/gda-ghaziabad-gda-demolished-the-illegal/



