Ghaziabad News : यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के निर्देशों में आज शनिवार को विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से यूपीसीडा के महाप्रबंधक पीके कौशिक एवं यूपीसीडा टीम द्वारा यूपीसीडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का नगर निगम गाजियाबाद की टीम के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए पहले से एकत्रित कूड़े के निपटान हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न स्थानों से लगातार कूड़ा हटाया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर डंप कूड़े को हटाए जाने हेतु नगर निगम गाजियाबाद की टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया।
Ghaziabad News : जगह-जगह चल रहे अभियान
अब नगर निगम गाजियाबाद द्वारा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में एकत्रित कूड़े को समयबद्धता के साथ निपटान करते हुए औद्योगिक क्षेत्र की साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ-साथ नगर निगम गाजियाबाद द्वारा अनुबंधित सी एण्ड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु भी जगह-जगह अभियान चलाकर सी एण्ड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई है। विभिन्न स्थानों पर डम्प अब सी एण्ड डी वेस्ट को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता पर सीएण्डडी वेस्ट का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा।

Ghaziabad News : सीएम योगी के आदेश पर कार्य
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप यूपीसीडा एवं नगर निगम गाजियाबाद के द्वारा संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्रों की साफ-सफाई एवं औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण दिए जाने हेतु यूपीसीडा एवं नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में आज महाप्रबन्धक पीके कौशिक, उप महाप्रबन्धक आरएसयादव, क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदीप सत्यार्थी एवं नगर निगम गाजियाबाद की टीम के साथ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपस्थित रहकर उक्त कार्य कराया गया है।



