Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। ताकि जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ शांति बनी रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुठभेड़ में दो कुख्यात गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ये आरोपी पकड़े गए है। जो अमरोहा के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Ghaziabad News : दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया था इनाम घोषित
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य के बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजिद और वजाहत के रूप में हुई है। साजिद पर पहले 25,000 रुपये का इनाम था, जबकि वजाहत पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अपने गिरोह के साथ होंडा सिटी कार में गोवंश की चोरी करते और दिल्ली ले जाकर गोकशी करते थे।

एसीपी लोनी के अनुसार, करीब 20 दिन पहले इन्होंने एनसीआर क्षेत्र से गोवंश चुराया था और दिल्ली में गोकशी के बाद अवशेषों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ट्रोनिका सिटी में सीवर के गड्ढे में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल और अमरोहा में दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले हथियार, छुरा और रस्सी बरामद की है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-cow-slaughtering-accused-caught-in-encounter-live-cow-recovered/



