रिपोर्टर: फारुक शिद्दीकी
Ghaziabad News : जनहित में निर्माण कार्य तेज़, लोनी-भोपुरा-मोहननगर मार्ग का लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए।
लोनी-भोपुरा-मोहननगर मार्ग पर स्थित ऑक्सिहोम के समीप जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के चलते संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे। अब इस मार्ग की स्थिति का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सड़क की स्थिति का जायज़ा लिया गया।
Ghaziabad News : ग्राउंट जीरो पर क्या देखा ?
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य प्रगति पर है। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाए और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा होना चाहिए।
Ghaziabad News : स्थानीय लोगों ने क्या कहा ?
इस मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। नागरिकों का कहना था कि खराब सड़कों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और मार्ग को सुरक्षित तथा सुगम बनाया जाएगा।
Ghaziabad News : इसी क्रम में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की स्थिति सुधारने के प्रयास भी तेज़ी से किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को मानकों के अनुसार सुधारने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़े- Ghaziabad News : वसुंधरा में गारंटी के साथ लग रहे है सबमर्सिबल , प्रशासन क्यों है मौन ?



