Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम शहर की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच मल्टीलेवल एंटी स्मॉग गन खरीदेगा। ये अत्याधुनिक गन न सिर्फ सड़कों पर जमी धूल को साफ करेंगी, बल्कि हवा में फैल रही धूल को भी नियंत्रित करने में मदद करेंगी। इन गनों का इस्तेमाल आग लगने की स्थिति में भी किया जा सकेगा, क्योंकि ये 20 मीटर की ऊंचाई तक पानी का छिड़काव करती हैं।
Ghaziabad News : चारों दिशाओं में पानी का छिड़काव
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और मेयर सुनीता दयाल ने शुक्रवार को इन एंटी स्मॉग गनों का डेमो देखा और उनकी कार्यप्रणाली को समझा। विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ये मल्टीलेवल एंटी स्मॉग गन वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए चारों दिशाओं में पानी का छिड़काव करती हैं। वाहन पर लगाए गए वाटर कैनन गन के माध्यम से करीब 20 मीटर की ऊंचाई तक पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे जल छिड़काव कार्य में सुधार होगा।
Ghaziabad News : हर गन में करीब नौ हजार लीटर पानी की क्षमता
नगर निगम ने शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पांच एंटी स्मॉग गन खरीदने का निर्णय लिया है। इन गनों का उपयोग गाजियाबाद में वायु प्रदूषण से निपटने और नागरिकों को साफ हवा मुहैया कराने के लिए किया जाएगा। एंटी स्मॉग गन में लगा वाटर कैनन पंप पानी का शानदार छिड़काव सुनिश्चित करता है। हर गन में करीब नौ हजार लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक लगाए जाएंगे। इसके अलावा, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के पानी का उपयोग किया जाएगा, जिससे भूमिगत जल का संरक्षण भी होगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-cm-yogi-will-come-to-ghantaghar-ground-on-april-5-to-participate-in-kashyap-nishad-maha-kumbh/



