संवाददाता:- सत्येंद्र राघव
Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्यवाही करे रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत सिटी जोन और कवि नगर ज़ोन मे अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बुलडोजर के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही की गई। जोनल प्रभारी की उपस्थिति में प्रवर्तन दल के सहयोग से मार्गो के अवैधतिक्रमण को हटाया गया। अवैध रूप से मार्गों पर रखे हुए जनरेटरों को भी हटाया गया साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। क्षेत्र वासियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ आवागमन को सरल बनाए रखने के लिए अपील की गई।

Ghaziabad News : वसूला गया जुर्माना
जानकारी देते हुए सिटी ज़ोन के ज़ोनल प्रभारी महेंद्र ने बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार निरंतर अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में अंबेडकर रोड पुराना बस अड्डा चौधरी मोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कई कर शोरूम द्वारा अवैध अतिक्रमण अधिक किया हुआ था उन पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही भी की गई। 120000 का जुर्माना सिटी जोन के अंतर्गत वसूला गया।

वहीं कवि नगर जोन से आशुतोष ने बताया कि शास्त्री नगर से लेकर महिंद्रा एंक्लेव तक कार्यवाही की गई है। जिसमें 82 हजार जुर्माना भी वसूला गया पटरी व्यापारियों और दुकानदारों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर चल रही है। जिसमें सभी जोनल प्रभारी की अहम भूमिका बनी हुई है, अभियान से पूर्व अनाउंसमेंट की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। अवैध अतिक्रमण कई स्थानों पर इतने चरम पर है की आवागमन भी बाधित हो रहा है। जिसको देखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं व्यापारी वर्ग द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध निगम का सहयोग किया जा रहा है जो की सराहनीय है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य तथा निर्माण की टीम भी मौके पर उपस्थित रही।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-adcp-sachchidanand-made-a-big-revelation/



