रिपोर्टर- कमलदीप
Ghaziabad News : सावन के महीने में मुरादनगर कस्बे से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल मीट बिक्री को लेकर पुलिस के पास एक शिकायत आई लेकिन कार्रवाई के दौरान जो हुआ, वह जानकर आप भी चौंक जाएंगे ।
दरअसल यह मामला मुरादनगर कस्वा चौकी का हैं जहां पुलिस ने प्रतिबंधित समय(सावन) में मीट बेचने की शिकायत पर कुछ दुकानदारों को चौकी बुलाया था। इस दौरान जब दुकानदार से पुछताछ की गई तो वह पुलिसवालों पर ही दबंगाई दिखाने लगा। खुद को “पुलिस मित्र” बताने वाला यह व्यक्ति भूरा चौधरी मौके पर पहुंचा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा।

Ghaziabad News : पुलिस स्टेशन मे जमकर हुई गाली-गलौच
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, भूरा चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर गाली-गलौज किया और इसके साथ ही उन्हें अपने किसी पुलिस मित्र के नाम पर धमकाने लगा। इस दौरान वह अपने शब्दों की मर्यादा को इतना लांघ बैठा कि उसने यह तक कह दिया कि “किसकी ### हैं, मैं अपनी दुकान खुलवाकर रहुंगा । अगर मैं तुम्हें हराम का माल दे दूंगा तो छोड़ दोगे? सारा मुसलमान समाज सड़क पर उतरने को तैयार बैठा है।”
#Ghaziabad
पुलिस के रसूख का आलम देखिए! पुलिस मित्र की पुलिसवालों को धमका रहा है।
सावन में मीट बेचने की शिकायत पर मुरादनगर कस्बे चौकी की पुलिस दुकान वालो को चौकी ले आई तभी मुरादनगर की कस्बा पुलिस चौकी भूरा चौधरी भी पहुंच गया वहां पुलिसवालों को धमकाए हुए गाली गलौज की और फिर उसने… pic.twitter.com/hTC0GL2JVl
— Lokesh Rai (@lokeshRlive) August 4, 2025
Ghaziabad News : स्थानीय लोगोंं ने जताई हैरानी
भूरा चौधरी ने जिस प्रकार पुलिस को डराने की कोशिश की और खुलेआम धमकी दी, यह न सिर्फ पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करता है, बल्कि “पुलिस मित्र” जैसे संवेदनशील दायित्व के दुरुपयोग को भी उजागर करता है।

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मित्र का दर्जा रखने वाला व्यक्ति इस तरह से कानून के रक्षकों को ही धमकाएगा तो फिर यह गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में इस मुकदमे को दर्ज कर लिया हैं। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई कार्य योजना लागू , सुरक्षा के लिए बढ़ेगी सख्ती



