Ghaziabad News : अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गई गाड़ी
गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। गुरुवार तड़के करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रताप विहार से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । इस हादसे में एक एमबीबीएस छात्र की मृत्यु हो गई।
Ghaziabad News : कैसे हुआ हादसा ?
यह खबर गुरुवार सुबह की हैं। जब वृंदावन ग्रीन यू-टर्न के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। जो प्रताप विहार से दिल्ली की ओर जा रहें थें। दोनों युवक गाजियाबाद में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें से एक छात्र प्रयागराज निवासी अभिषेक सोमवंशी था, जबकि दूसरा छात्र सिद्धार्थनगर निवासी अवतांश पांडे बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक सोमवंशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अवतांश पांडे की हालत नाजुक बनी हुई है।
Ghaziabad News : पुलिस ने क्या कहा ?
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बयान दिया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज़ रफ्तार के कारण हुआ या फिर किसी अन्य वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।
ये भी पढ़े –
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-printing-of-fake-ncert-books-busted-in-sahibabad-case-against-factory-owner/



