Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने में नए साल के जश्न से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में चल रहे 192 अवैध होटलों को पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के आदेश पर सील कर दिया है। ये होटल बिना लाइसेंस के अवैध रुप से चल रहे थे। जिसकी रिपोर्ट सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और अथारिटी को भेज दी गई है।
Ghaziabad News : पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले में सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी शामिल है। सिटी जोन में 122 होटल व लॉज चैक किए गए। इनमें इनमें 56 होटल व लॉज अवैध पाए गए। जिनको सील कर दिया गया है। अभियान के दौरान ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने 160 होटलों को चैक किया। इनमें 82 होटल व लॉज अवैध तरह से संचालित पाए गए। इन सभी को सील कर दिया है। इनमें अधिकांश ओयो होटल हैं। ग्रामीण जोन में 108 होटल व लॉज चैक किए गए। इनमें इनमें 54 होटल व लॉज अवैध पाए गए। इन सभी को सील कर दिया।
Ghaziabad News : महिलाओं को घर तक पहुंचाएगी पुलिस
इस योजना की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर अकेली महिलाओं को कार्य स्थल या कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित घर तक पहुंचाने के डायल – 112 की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि नए साल के मौके पर अकेले जाने वाली महिला अपनी सुरक्षा की चिंता डायल-112 पर कॉल करके पुलिस ने छोड़ सकती हैं। महिलाएं और युवतियां घर जाने के लिए देर होने पर पुलिस की मदद अवश्य लें। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। कोई भी महिला चाहें वह आफिस में काम करके घर जाना चाहती हो या नए साल के किसी कार्यक्रम में गई हों, जरूरत पड़ने पर पीआरपी की सेवा ले सकती हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-heated-altercation-between-farmers-and-meerut-police-at-kashi-toll-plaza/



