Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। आज सोमवार सुबह जब राहगीरों ने दोनों की लाश देखी तो पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बी फार्मा के छात्र 21 वर्षीय सागर (पुत्र इंद्रपाल) और 19 वर्षीय विशाखा (पुत्री जगजीवन) के रूप में हुई है।
Ghaziabad News : दोनों चार दिनों से थे लापता
अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि सागर पिछले चार दिनों से और विशाखा दो दिनों से अपने-अपने घरों से लापता थे। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजनों को ये रिश्ते मंजूर नहीं था। यहीं कारण है कि परिवार के विरोध के चलते दोनों ने ये कदम उठा लिया।

Ghaziabad News : पुलिस ने मामले में क्या जानकारी दी ?
उधर, मामले की सूचना मिलने पर एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर दोनों के शव एक मीटर की दूरी के भीतर पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में डीसीपी ग्रामीण पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने बताया कि थाना मुरादनगर पर एक सूचना आई कि हिसारी फाटक के पास एक लड़का और लड़की ट्रेन से कटे पडे हुए हैं। सूचना पर थाना मुरादनगर की पुलिस मौके पहुंची। जब वहां छानबीन की गई तो पता चला ये ट्रैक पर जिस लड़के का शव मिला है जिसका नाम सागर है जो सीकरी खुर्द का रहने वाला है और जो लड़की है उसका नाम विशाखा बताया गया जो सीकरी खुर्द की ही रहने वाली है। ये दोनों ये 3-4 दिन पहले से घर से गायब बताए गये थे और इसके विषय में छानबीन की जा रही थी। इनके आपस में संबंध हैं और लोकल लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कल शाम को भी ये दोनों एक बाइक पर बैठे हुए देखे गए हैं। आज सुबह इनको पार्क के पास भी देखा गया था और उसी पार्क के पास लड़के की बाइक भी बरामद हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-as-soon-as-she-got-a-government-job-she-changed-her-wifes-name/



