Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के तमात जिलों में भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरजता दिख रहा है। लेकिन भूमाफिया फिर भी बेखौफ होकर जमीनों पर कब्जा करते दिख रहे है। मामला गाजियाबाद नगर निगम से जुड़ा है, जहां महापौर सुनीता दयाल के निरीक्षण में एक बड़े भूमि घोटाले का खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नंदग्राम, संगम विहार और मरियम नगर में नगर निगम की लगभग 100 बीघा से अधिक जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इस जमीन की कीमत 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Ghaziabad News : इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मामले में जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि मुकेश त्यागी, नवीन त्यागी, विकास त्यागी, अवधेश त्यागी, नंदू त्यागी, विनोद त्यागी, आर डी त्यागी, शिवकुमार त्यागी और धर्मपाल प्रजापति जैसे भूमाफियाओं ने इस जमीन को धोखाधड़ी से गरीब लोगों को बेच दिया है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

Ghaziabad News : नगर निगम का नाम छिपाकर कार्य को दिया अंजाम
महापौर के अनुसार, निरीक्षण के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें पता चला है कि मरियम नगर में नगर निगम द्वारा पहले से सील किए गए 500 गज के एक मकान में अवैध रूप से होस्टल चल रहा है। आरोपियों इतने शातिर है कि उन्होंने नगर निगम का नाम छिपाकर इस अवैध कार्य को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही महापौर ने मौके पर थाना प्रभारी को बुलाकर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चर्चा है कि निगम प्रशासन जल्द ही अवैध कब्जे वाली सभी जमीनों को चिह्नित कर उन्हें खाली कराएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-miscreants-escaped-after-robbing-a-chain-from-the-bank-managers-wife/



