Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोदीनगर में एक नए अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

आगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 80 हो चुकी है। उन्होंने इस बदलाव को प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना था कि यह वृद्धि न केवल स्वास्थ्य सेवा में गुणवत्ता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा में भी नए अवसर प्रदान कर रही है।

Ghaziabad News : कानून व्यवस्था में हुआ सुधार
उपमुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। महिलाएं अब सुरक्षित हैं। व्यापारियों से रंगदारी वसूली बंद हो गई है। किसानों को गन्ना भुगतान समय पर हो रहा है। आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। किसानों को पीएम सम्मान निधि के रूप में आर्थिक सहायता दी जा रही है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक मंजू शिवाच भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-cm-yogis-holi-gift-to-shiva-devotees-dudheshwar-nath-corridor-will-be-like-mahakal/



